Help & Support Center

सभी 84+ टूल्स को इस्तेमाल करने का सही तरीका (Working Guide) और आने वाली आम समस्याओं का 100% समाधान (Problem Solving)।

Smart / PVC Card Print Tools

Aadhaar, PAN, Voter, Farmer ID, Ayushman, E-Shram etc.

How to Work (इस्तेमाल कैसे करें):

  • सबसे पहले टूल खोलें और अपनी PDF या Image फाइल को Upload बटन पर क्लिक करके चुनें।
  • कुछ टूल्स में आपको PDF का Password डालना पड़ सकता है (जैसे ई-आधार में आपके नाम के 4 अक्षर और जन्म का वर्ष)।
  • सिस्टम ऑटोमैटिकली कार्ड के आगे (Front) और पीछे (Back) के हिस्से को क्रॉप करके A4 साइज़ पेपर पर बिल्कुल सही PVC कार्ड साइज़ (85mm x 54mm) में सेट कर देगा।
  • नीचे दिए गए Print (Ctrl+P) बटन पर क्लिक करें।

Problem & Solution (समस्या और समाधान):

समस्या 1: प्रिंट करते समय कार्ड बहुत बड़ा या बहुत छोटा आ रहा है।
समाधान: प्रिंटर की सेटिंग में जाएँ। Paper Size: A4 चुनें। Scale: Default या 100% रखें। Margins: None (या Minimum) सेट करें।

समस्या 2: PDF अपलोड करने पर Error आ रहा है या फाइल नहीं खुल रही।
समाधान: पक्का करें कि आपने सही पासवर्ड डाला है। अगर फिर भी दिक्कत हो तो PDF को किसी भी 'Unlock PDF' टूल से अनलॉक करके फिर अपलोड करें।

Photo & Signature Tools

Crop, Resize (KB/Pixels), Passport Photo, Photo-Sign Joiner

How to Work (इस्तेमाल कैसे करें):

  • Photo/Sign Resizer में इमेज अपलोड करें। आपको जितने Width x Height (Pixels में) या जितने KB (Size) की फाइल चाहिए, वो टाइप करें।
  • Passport Maker में सिंगल फोटो अपलोड करें, यह ऑटोमैटिकली 8 या 12 या 30 फोटो का A4 शीट तैयार कर देगा (Border के साथ)।
  • Photo & Sign Joiner में अलग-अलग फोटो और सिग्नेचर डालें, यह दोनों को एक साथ (ऊपर-नीचे) जोड़ देगा जो फॉर्म भरने में काम आता है।

Problem & Solution (समस्या और समाधान):

समस्या 1: फोटो का साइज़ (KB) कम करने पर क्वालिटी बिल्कुल ख़राब हो जाती है (धुंधली हो जाती है)।
समाधान: अगर फॉर्म में 50KB माँगा है, तो रिसाइज़र में 48KB डालें। अगर रिज़ॉल्यूशन (Width/Height) बहुत कम करेंगे तो फोटो फटेगी। इसलिए Dimensions को Auto रखें, सिर्फ Quality स्लाइडर को कम करें।

समस्या 2: पासपोर्ट फोटो प्रिंट करते समय किनारे कट जाते हैं।
समाधान: प्रिंट कमांड (Ctrl+P) देते समय Fit to Page या Fit to Printable Area विकल्प को चुनें।

CSC Billing & Management Tools

POS Software, Invoice Generator, Rate List Maker

How to Work (इस्तेमाल कैसे करें):

  • बिलिंग सॉफ्टवेयर में अपनी दुकान (Shop) का नाम, ग्राहक (Customer) का नाम और सर्विसेज/आइटम्स (जैसे: PAN Card Apply, Printout) ऐड करें।
  • रेट (Rate) और क्वांटिटी (Qty) डालें, टोटल अपने आप कैलकुलेट हो जाएगा।
  • Generate Bill / Print Invoice पर क्लिक करके ग्राहक को रसीद (Thermal या A4) दे सकते हैं।

Problem & Solution (समस्या और समाधान):

समस्या 1: रसीद (Invoice) में दुकान का नाम या लोगो सेव नहीं रहता, पेज रिफ्रेश करने पर हट जाता है।
समाधान: यह टूल्स 100% क्लाइंट-साइड (Local Storage) पर काम करते हैं। अगर आप अपने ब्राउज़र की "History / Cookies" डिलीट करेंगे तो डेटा चला जाएगा। पक्का करें कि आप कुकीज़ क्लियर न करें।

समस्या 2: Thermal Printer (2 inch या 3 inch) पर प्रिंट सही से नहीं आ रहा।
समाधान: प्रिंट सेटिंग में जाकर Paper Size को अपने रोल के साइज़ (जैसे 58mm या 80mm) पर सेट करें और Margins: None चुनें।

PDF & Document Tools

Merge, Split, Compress, Convert, Watermark, Sign PDF

How to Work (इस्तेमाल कैसे करें):

  • फाइल चुनें (Choose File) पर क्लिक करके अपना PDF अपलोड करें।
  • जरूरत के हिसाब से टूल का इस्तेमाल करें (जैसे Merge में 2-3 PDF डालकर एक साथ जोड़ें, Compress में साइज़ कम करें)।
  • प्रोसेस पूरा होने पर Download बटन पर क्लिक करें। कोई भी फाइल हमारे सर्वर पर सेव नहीं होती है, सब आपके ब्राउज़र में होता है (100% Safe)।

Problem & Solution (समस्या और समाधान):

समस्या 1: बहुत बड़ी PDF फाइल (जैसे 50MB) अपलोड करने पर ब्राउज़र हैंग हो जाता है।
समाधान: क्योंकि यह टूल बिना इंटरनेट/सर्वर के आपके फ़ोन या कंप्यूटर की मेमोरी (RAM) का इस्तेमाल करके काम करता है, इसलिए बहुत बड़ी फाइलों में समय लग सकता है। पेज को बंद न करें, थोड़ा इंतज़ार करें।

AI Utilities (Shadow Remover etc.)

Remove Document Shadows, AI Text Generation, Image Enhance

How to Work (इस्तेमाल कैसे करें):

  • अगर किसी कस्टमर ने मोबाइल से डॉक्यूमेंट की फोटो खींची है और उसमें परछाई (Shadow) या कालापन आ रहा है, तो AI Shadow Remover टूल का इस्तेमाल करें।
  • इमेज अपलोड करें। स्लाइडर्स (Brightness, Contrast, Magic Filter) को एडजस्ट करें जब तक कि बैकग्राउंड बिल्कुल सफ़ेद (White) न हो जाए।
  • Download (Clean Image) पर क्लिक करें।

Problem & Solution (समस्या और समाधान):

समस्या 1: परछाई (Shadow) हटाने पर डॉक्यूमेंट के अक्षर (Text) भी मिट रहे हैं या बहुत हल्के हो रहे हैं।
समाधान: 'Magic Filter' को बहुत ज़्यादा न बढ़ाएं। पहले 'Sharpness' और 'Contrast' को बढ़ाएं ताकि अक्षर गाढ़े (Bold) हो जाएँ, फिर धीरे-धीरे Brightness बढ़ाएं।

क्या आपकी समस्या यहाँ नहीं है? (Is your problem not listed here?)

Contact Developer Team